मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

संसद भवन के उद्घाटन पर तेज हुआ सियासी जंग: मोदी सरकार को मिलने लगा विपक्ष का साथ

प्रकाशित: May 25, 2023 12:18रिपोर्ट: Navtej TV

28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। लेकिन इसको लेकर जबरदस्त सियासी जंग जारी है और विपक्ष के लगभग 20 दलों इसमें शामिल नहीं होने का ऐलान कर दिया है। विपक्षी दलों का कहना है कि देश की संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों होना चाहिए लेकिन पीएम मोदी सारा श्रेय लेने में लगे हुए है। अगर पीएम उद्घाटन करेंगे तो नहीं आएंगे लेकिन राष्ट्रपति करते है तो वह जरूर आएंगे। विपक्षी दलों को उस समय बड़ा झटका लगा जब 4 विपक्षी दलों ने इस उद्घाटन समारोह में शामिल होने का सम​र्थन किया।

एनडीए का सबसे पुराना सहयोगी अकाली दल इस कार्यक्रम का हिस्सा होगी। इसके बाद ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल, जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP और यूपी से मायावती की पार्टी बसपा भी इस समारोह का हिस्सा बनेगी। विपक्षी दल हमेशा एक होने की बात करते है लेकिन इस प्रकार के मुद्दे खड़े करके नई रणनीति को बनाता है लेकिन उसको इसमें सफलता नहीं मिलती है।

आंध्र प्रदेश के सीएम रेड्डी ने ट्वीट कर कहा,नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए पीएम मोदी जी को बधाई, संसद, लोकतंत्र का मंदिर होने के नाते, हमारे देश की आत्मा को दर्शाती है। ऐसे शुभ आयोजन का बहिष्कार करना सही नहीं है। राजनीतिक मतभेदों को दूर करते हुए, सभी राजनीतिक दलों को इसमें शामिल होना चाहिए।

Jaipur News: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, जयपुर सहित कई जिलों में बरसी राहत

28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने के 19 राजनीतिक दलों के निर्णय का NDA निंदा करता है। जब से एनडीए की सरकार बनी है विपक्षी दल इसी प्रकार की भावना रखकर हर फैसले का विरोध कर रहा है। वहीं गुलाम नबी आजाद ने नई संसद को जरूरी बताया और कहा यह मांग बहुत पहले से हो रही थी।

19 विपक्षीय दलों ने किया विरोध

इस लिस्ट में पहला नाम कांग्रेस, डीएमके, AAP, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, भाकपा,रालोद, टीएमसी, जदयू, एनसीपी, सीपीआई, आरजेडी और नेशनल कॉन्फ्रेंस जैसे पार्टिया शामिल है।