प्रशासन की नींद उड़ाने वाली दो बहने मिली, बड़ा बिजनसपर्सन बनने की चाह में छोड़ा था घर
जयपुर के करतारपुरा स्थित स्कूल से एडवोकेट अवधेश कुमार की लापता हुई दो सगी बेटियां लगभग 2 महीने बाद मिली है। दोनों सगी बहनें भावना और रमा लखनऊ के गुडंबा इलाके में मिली है। जब दोनों बहने लापता हुई थी तब सरकार और पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गयी थी और वकीलों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। जब वह मिली तो दोनों लखनऊ में एक कंपनी के लिए मार्केटिंग का काम करती हुई मिली।
जब पुलिस ने घर छोड़कर जाने का कारण पुछा तो बच्चियों ने बताया कि सक्सेसफुल बिजनेसपर्सन बनने के लिए ऐसा कदम उठाया था। बच्चियों का मामला विधानसभा में उठने के बाद लापता बहनाें की तलाश के लिए डीजीपी एमएल लाठर ने एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा के नेतृत्व में 30 से ज्यादा अफसरों की टीम बनाई थी। जिसमें लगभग 200 से ज्यादा पुलिस के जवान उनकी तलाश में जुट गए थे।
घर छोड़ने से पहले दोनों बहनों ने तमिलनाडु, मुंबई और लखनऊ की पर्ची डालकर शहर चुना था और इसमें लखनऊ की पर्ची निकलने पर वहां के लिए रवाना हो गईं। बिना टिकट के ट्रेन से लखनऊ पहुंचीं और 4 दिन पीजी में रहने के बाद जॉब ढूंढा और कंपनी के फ्लैट में रहना शुरू कर दिया।

मामले को बढ़ता देख पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। जिसमें 200 पुलिसकर्मियों ने लगातार 72 घंटे इनकी तलाश करती रही और मार्केटिंग कंपनी का ऑफिस तलाश कर बच्चियों को ढूंढ निकाला। दोनों बहनों ने बहुत पहले ही घर छोड़ने का फैसला कर लिया था और इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन जानकारी ली। दोनों ने पहचान बदलने के लिए आधार कार्ड के नंबर बदल दिए। इंस्टाग्राम, एफबी व अन्य प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग नाम से अकाउंट बनाए है।





