मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

बिना बैंक गए गांव में बैठे ही बदलवा सकते हैं 2000 के नोट, जानें पूरी प्रोसेस

प्रकाशित: May 20, 2023 11:22रिपोर्ट: Navtej TV

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। RBI ने बड़ा फैसला लेते हुए वाप 2000 रुपये के नोट को बंद करने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ RBI ने कहा 23 मई 2023 से किसी भी बैंक के ब्रॉन्च में जाकर 2 हजार के नोट को एक्सचेंज करवा सकते हैं। एक बार में 20,000 रुपये से अधिक नोट नहीं बदले जाएंगे। बैंक के अलावा भी आप अन्य जगह से एक्सचेंज करवा सकते हैं और उसका नाम है बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर

बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर
RBI ने देर रात 2 हजार के नोट पर पाबंदी लगा दी है और इसके बाद सभी लोग परेशान है कि वह बैंक जाकर इन नोटों को बदलेंगे। लेकिन हम आपको एक जरूरी सूचना दे रहे हैं जिसके माध्यम से आप गांव में बैठै ही इन नोटों को बदल सकते हैं बस इसके लिए आपको बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर जाना होगा।

रिजर्व बैंक ने बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट या बिजनेस फैसिलिटेटर्स जैसे नॉन बैंक इंटरमीडियरीज इस्तेमाल की अनुमति दी है। ग्रामिण इलकों में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट बैंक की तरह ही काम करते हैं। इनके माध्यम से आप बैंक से जुड़े सभी काम कर सकते हैं। किसी बैंक के ब्रांन्च में 2000 रुपये के नोट को बदलवाने के लिए बैंक अकाउंट होना जरूरी नहीं है।

DK Shivakumar क्यों नहीं बन पाए Karnataka CM | Karnataka News

फ्री में बदलेंगे नोट

रिजर्व बैंक ने कहा देश के किसी भी हिस्स में व्यक्ति किसी भी बैंक के ब्रॉन्च से एक बार में 20,000 रुपये तक की सीमा तक के 2000 रुपये के नोट बदलाव सकता है। इसके लिए किसी प्रकार की गाइडलाइन नहीं है।

रिजर्व बैंक का रीजनल ऑफिस
अगर आपके शहर में रिजर्व बैंक का ऑफिस है तो आप वहां जाकर भी 2 हजार का नोट बदलवा सकते हैं।

30 सितंबर
नोट बदलवानें के लिए 3 महीने का समय दिया है और आप 20 सितंबर तक नोट बदलवा ले।