मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

सीएम गहलोत की चाल में उलझा वीरांगनाओं का मुद्दा, 2 दर्जन वीरांगनाओं ने किया विरोध

प्रकाशित: Mar 11, 2023 03:55रिपोर्ट: Navtej TV

पिछले 1 महीन से अपनी अलग—अलग मांगों को लेकर जो 3 वीरांगनाओं का धरना प्रदर्शन चल रहा था उसको पुलिस ने सख्ती से खत्म करवा दिया है। इनका समर्थन कर रहे राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी लेकिन कल उनकी पुलिस के साथ जो झड़प हुई उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई ।

इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसके बाद यह आंदोलन उग्र हो गया है जिसको लेकर आज जयुपर में बीजेपी नेताओं ने बड़ा आंदोलन किया और उस दौरान भी पुलिस से झड़प हुई। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में नया टवीस्ट तब आया जब अन्य वीरांगनाओं को सीएम आवास पर मिलने के लिए बुलाया गया और उन्होंने 3 वीरांगनाओं की मांगों को गलत बताते हुए सीएम गहलोत का समर्थन किया।


लगभग 2 दर्जन से ज्यादा शहीदों की वीरांगनाओं ने सीएम गहलोत से मुलाकात कर सरकार के फैसले का समर्थन किया है। लेकिन सीएम ने इन वीरांगनाओं से तो मिलने का समय निकाल रहे है लेकिन इतने दिनों से धरना प्रदर्शन करने वाली वीरांगनाओं से मिलने का समय नहीं मिला जो बहुत ही सोचने वाली बात है। इस घटनाक्रम में ​वीरांगनाओं को वीरांगनाओं के खिलाफ उताकर सीएम गहलोत ने ऐसी चाल चली है जिसका कोई तोड़ नहीं है।


धरने पर बैठी वीरांगनाओं ने जो भी मुद्दे उठाए हैं वो बहुत ही वाहियात हैं और किसी को भी इस चीज को नहीं मानना चाहिए। हम सीएम गहलोत का समर्थन करते है जिन्होंने इस बात को स्वीकार नहीं किया। वीरांगनाओं के साथ पुलिस का दुर्व्यवहार गलत है और अगर सरकार इनकी मांग मानती है तो इस वजह से अन्य वीरांगनाओं के बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा।

इस प्रकार से सीएम ने इन वीरांगनाओं से मिले है उसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब अन्य वीरांगनाएं मिलने आई तो उनको रोक लिया गया और उनके साथ कैसा व्यवहार हुआ सब ने देखा है। इस मामले को उलझााने के लिए इसे सरकार की चाल बताई जा रही है तो दूसरी तरफ कई विधायक सीएम और मंत्री सीएम गहलोत के फैसले पर विचार करने की बात कह रहे हैं।

वीरांगनाओ के खिलाफ अत्याचार नहीं सहा जायेगा

पायलट ने साफ शब्दों में कहा है कि सरकार को ईगो नहीं रखना चाहिए और उनसे बात नहीं करनी चाहिए। लेकिन इसके बाद सरकार ने बात करना उचित नहीं समझा और अन्य वीरांगनाओं को आगे करके मामले को उलझाने का प्रयास किया गया है।