मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली

सरकार ने बैन किए 3 खतरनाक EV ऐप्स

प्रकाशित: Jul 03, 2026 17:13रिपोर्ट: Monika Rathore

दिल्ली समेत देश के कई शहरों में ई-रिक्शा चालकों के लिए परेशानी का कारण बने तीन चाइनीज एप BAT-BMS, लॉसिजी और इपोच ली-आयन को लेकर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। आईटी मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए इन एप्स को ऐप स्टोर से हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शिकायतों में सामने आया था कि कुछ असामाजिक तत्व ब्लूटूथ तकनीक का गलत इस्तेमाल करके इन एप्स के जरिए चलते ई-रिक्शा की बैटरी को रिमोटली बंद कर देते थे, जिससे वाहन बीच सड़क पर अचानक रुक जाता था और चालकों को न सिर्फ आर्थिक नुकसान बल्कि सुरक्षा जोखिम का भी सामना करना पड़ता था। इस तरह की घटनाओं के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गंभीर हो गया था। जांच में पाया गया कि कई ई-रिक्शा में इस्तेमाल हो रही लीथियम बैटरी का ब्लूटूथ बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम कमजोर सुरक्षा वाला था या उसमें पासवर्ड जैसी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण ये एप आसानी से कनेक्ट हो जाते थे और बैटरी कंट्रोल कर लेते थे। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक स्कूटर में अपेक्षाकृत एडवांस्ड सिक्योरिटी सिस्टम और मजबूत एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से उन वाहनों में इस तरह की हैकिंग या रिमोट शटडाउन का खतरा लगभग न के बराबर माना जा रहा है। सरकार के मुताबिक ऐसे एप्स पर कार्रवाई का उद्देश्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सिस्टम की सुरक्षा को मजबूत करना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।