राजस्थान: पुलिस बनकर 20 लाख की लूट, हत्या और राजनीति से जुड़ी दिनभर की 20 बड़ी खबरें
जयपुर:
पुलिसवाले बनकर 20 लाख की लूट
राजधानी जयपुर के चांदपोल इलाके में एक ठगी की बड़ी वारदात सामने आई है... यहां पर 3 लोगों ने खुद को पुलिस वाला बताकर गुजरात के रहने वाले विपुल के साथ बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम दिया... इस ठगी के तहत खुद को पुलिस वाला बताकर तकरीबन 20 लाख लेकर फरार हो गए... ठगी की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची पूरी राजधानी जयपुर में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवा दी गई है... पुलिस विभाग के आला अधिकारी पूरे मामले की मॉनिटरिंग करते हुए नजर आ रही हैं... वही सीएसटी डीएसटी सहित अन्य टीमें अलग-अलग जगह पर दबिश भी देती हुई नजर आ रही है... पूरे मामले को लेकर एसीपी कोतवाली नरेंद्र सिंह का कहना है कि विपुल नाम के युवक ने 20 लाख रुपए की ठगी होने की जानकारी लोगों को दी है शुरुआती जांच में यह वाला का पैसा बताया जा रहा है... आरोपियों की संख्या 3 बताई जा रही है... अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है यूपी में अलग-अलग जगह पर दबिश भी देती हुई नजर आ रही है..
जयपुर:
पुलिस ने किया हत्याकांड का पर्दाफाश
दो दिन पहले राजधानी जयपुर में हुए एक महिला के हत्या कांड में आज जयपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, आज इसी सिलसिले में डीसीपी ईस्ट ज्ञान चंद यादव ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस घटना की जानकारी दी, डीसीपी के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ 2 साल से लिव-इन मे रह रही महिला को बहला-फुसला कर टोंक रोड पर चाकसू के जंगलों में ले जाकर उसके साथ निर्मम तरीके से मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया, मारपीट से घायल हुए महिला को आरोपी ने जयपुर के जयपुरिया अस्पताल में एक्सीडेंट का नाम लेके उसको भर्ती करवा के फरार हो गया बाद में इलाज के दौरन महिला की मौत हो गयी, गिरफ्तार आरोपी का नाम नरूल बताया जा रहा है आरोपी को पकड़ने में मालपुरा गेट थाना पुलिस की अहम भूमिका रही..
कोटपूतली, जयपुर
अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन की वादा खिलाफी के विरोध मेंधरना
कोटपूतली के मोहनपुरा जोधपुरा गांव में अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन के वादा खिलाफी करने पर अवैध ब्लास्टिंग रोकने व पुर्नवास की मांग को लेकर पिछले 146 दिनों से ग्रामीण धरने पर.ग्रामीणों का कहना है हम कई बार ज्ञापन दे चुके है लेकिन किसी प्रकार की आज तक हमारी सुनवाई नही हुई है।
बूँदी
जिला कलेक्टर ने किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण
बून्दी जिले के लाखेरी सुभाष सर्किल पर आयोजित महंगाई राहत शिवर का जिला कलेक्टर डॉ.रविन्द्र गोस्वामी ने निरीक्षण किया।और आमजन को सरकार की योजनाओं के गारंटी कार्ड दिए तथा आमजन को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
बूँदी
मुख्यमंत्री के 73वें जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह का हुआशुभारंभ, कांग्रेस नेता पार्षद देवराज गोचर ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनकल्याण की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं।
CM Ashok Gehlot Birthday: सीएम अशोक गहलोत के जीवन की अनसुनी कहानियां
बूँदी
करोड़ो की लागत से बनेगी धर्मशाला
बूँदी के लाखेरी शहर में आने वाले समय में शादी समारोह के साथ मांगलिक व अन्य कार्यक्रमों के लिए स्टार ब्रांडिंग वाली हैरिटेज लुक के साथ सुविधा मिलने वाली है।शहर की नगरपालिका लोगो को आधुनिक सुविधा देने के लिए 3 करोड़ की लागत से रघुनाथ धर्मशाला का जीर्णोद्वार करवा रही हैं..
डूँगरपुर
CM गहलोत के जन्मदिन पर कांग्रेस ने मनाया सेवा दिवस
डूंगरपुर जिले में कांग्रेस पार्टी सीएम अशोक गहलोत का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में डूंगरपुर विधानसभा से विधायक और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोगरा की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बीदासर, चूरू
सुजला जिला बनाने की मांग
चूरू के बीदासर में सुजला जिला बनाने की मांग को लेकर जनहित संघर्ष मोर्चा द्वारा आज बैरी चौक से उपखंड कार्यकाल तक रैली निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया गया।
बीदासर, चूरू
पहली बारिश में खुली निर्माण कार्य की पोल
चूरू के बीदासर में लाखों की लागत से बना मॉडल तालाब पहली बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने तालाब में घटिया निर्माण सामग्री लगाकर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की।
Jaipur News: 400 युवाओं का दल निकला 7 दिवसीय भारत भ्रमण पर
टोंक
कलश यात्राका हुआ आयोजन
टोंक जिले के गांव झिलाई में सामूहिक विवाह सम्मेलन और गो कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया..कलश यात्रा का जगहों जगहों मुख्य मार्गों पर पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया
आबुरोंड, सिरोही
विवाहिता की हत्या के मामले में किया प्रदर्शन
आबूरोड शहर में तीन युवकों ने मिलकर विवाहिता पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया..इस मामले मे परिजन व समाज के लोग आक्रोशित हो गए...परिजनों की सहमति के बाद पुलिस ने विवाहिता के पोस्टमार्टम को लेकर कार्रवाई शुरू की..
सिरोही
प्रधानमंत्री 12 मई को जनसभा को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 12 मई को आबू रोड आएंगे जिसको लेकर के उपखंड अधिकारी व तहसीलदार के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने तैयारियों का निरीक्षण किया..
Jaipur News : समलैंगिक विवाह के विरुद्ध महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन
कोटा
लोकसभा अध्यक्षने कैंप कार्यालय में स्कूल संचालकों की लीबैठक
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निजी और सरकारी स्कूलों के संचालकों से स्कूलों में खेलकूद की गतिविधियां को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने और इंटरटूर्नामेंटका आह्वान किया..साथ ही बारिश के पहले व्यापक स्तरपर वृक्षारोपण का अभियान चलाया जाएगा..
श्री गंगानगर
सैंकड़ो युवाओंने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
श्री गंगानगर में छात्र नेता सुदेश बिश्नोई ने सैंकड़ो युवाओं को साथ लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए रात्रि में 8 बजे बाद शराब पर पूर्णतया पाबंदी व अवैध ब्रांचे बंद करने की मांग की..इस दौरान उपस्थित छात्र नेताओं सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे..
बीकानेर
शिक्षा मंत्री ने केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर बीकानेर में राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला के सानिध्य में केक काटकर हर्षोल्लास से जन्मोत्सव मनाया गया..शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में जनता के विकास को लेकर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए..





