मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जोधपुर संभाग

जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी ने पाक विस्थापितों को दिया बड़ा तोहफा, मिला पुत्रवती का आशीर्वाद

प्रकाशित: May 25, 2023 13:32रिपोर्ट: Navtej TV

जैसलमेर में कलेक्टर टीना डाबी ने निभाया वादा,पाक विस्थापितों के लिए चिन्हित की 40 बीघा जमीन, पाक विस्थापितों में खुशी की लहर,टीना डाबी को दिया धन्यवाद और पुत्रवती होने का आशीर्वाद,जैसलमेर जिला मुख्यालय के पास अमरसागर क्षेत्र में यूआइटी की तरफ से जिन पाक विस्थापितों के अवैध कब्जे हटाए गए थे, उन्हें अब प्रशासन की पहल पर मूलसागर गांव में बसाया जाएगा।

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बुधवार शाय को यूआइटी की तरफ से पाक विस्थापितों के लिए मूलसागर गांव के चिन्हित खसरा जमीन पर पहुंच कर समतलीकरण करने के कार्य का जायजा लेकर पाक विस्थापितों को जब तक भारत की नागरिकता नहीं मिलती तब तक मूलभूत सुविधाओं के साथ रहने के लिए चालीस बीघा जमीन रहने के लिए दी तथा भविष्य में भी जैसलमेर आने वाले पाक विस्थापितों को बेहतर सुविधा के लिए इस से लगती जमीन को भी आरक्षित कीया है। विस्थापितों ने तहे दिल से टीना डाबी का धन्यवाद किया वहीं महिलाओं ने माला पहना कर तथा मिठाई बांटी ओर कलेक्टर मैडम को पुत्रवती होने का आशीर्वाद दे डाला।

गौरतलब है कि गत 16 मई को अमरसागर क्षेत्र में खसरा सं. 32 में काबिज पाक विस्थापित परिवारों के आशियानों को यूआइटी की ओर से हटा दिया गया था। यह मामला बाद में बहुत तूल पकड़ गया और पाकिस्तान से आए शरणार्थियों ने अगले दिन कलेक्ट्रेट के सामने धरना दे दिया था। मामले की गंभीरता को भांपते हुए जिला प्रशासन ने अमरसागर से हटाए गए लोगों के लिए अस्थाई तौर पर नगरपरिषद के डेडानसर स्थित रैन बसेरा में रहने-खाने का प्रबंध किया। साथ ही एक सप्ताह में विस्थापितों को बसाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था। यह जमीन मूलसागर में चिह्नित की गई और इस पर विस्थापितों के प्रतिनिधियों ने भी सहमति जताई।

क्या Sachin Pilot बनेंगे Rajasthan में Boss? | Ashok Gehlot

बुधवार को नए स्थान पर विस्थापितों को बसाने का काम शुरू किया गया। जमीन चिन्हित करने के बाद शरणार्थियों में खुशी की लहर है। वो एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दें रहे है। विगत तीस वर्षों से पाक विस्थापितों की आवाज बने सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिन्दू सिंह सोढा ने इस अवसर पर खुशी जाहिर कर कलेक्टर मैडम को धन्यवाद दिया और आशा जताई कि पाक विस्थापितों के आवास से संबंधित ये जैसलमेर मॉडल पूरे देश में कामयाब होगा |