76वां स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी ने नौवीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा
पीएम मोदी ने 9वीं बार लाल किले की प्राचीर से 7.30 बजे तिरंगा फहराया। जैसे ही तिरंगा फहराया, वैसे ही दो एम आई 17 वन वी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। उन्होंने कहाआज का दिन हर भारतीय के लिए ऐतिहासिक दिवस है। आजादी की जंग में गुलामी का पूरा कालखंड संघर्ष में बीता है और इसको पाने के लिए कई लोगों ने अपनी जान की बाजी लगाई थी।
कच्चा बादाम वाली Anjali Arora का फेक MMS वायरल!
हम सब देशवासियों के लिए उन महापुरुष के लिए नमन करने का वह दिन है जिसके वह हकदार है। पूज्य बापू,नेताजी,बाबा साहब आंबेडकर और वीर सावरकर ने अपना पूरा जीवन खपा दिया। मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारियों ने अंग्रेजो की नींव हिला दी।

आजादी के अमृत महोत्सव में सेना के जवानों, पुलिस कर्मी, ब्यूरोक्रेट, लोकसेवक, जनप्रतिनिधि के याद करने का अवसर है। 75 साल की हमारी ये यात्रा अनेक उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं।आजादी के बाद जन्मा मैं पहला व्यक्ति था जिसे लाल किले से देशवासियों का गौरव गान करने का अवसर मिला।





