दीपिका के कारण फिल्म '83' को लगा बड़ा झटका, 'बॉयकॉट 83' ट्रेंड से हुआ नुकसान
एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म '83' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है लेकिन फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़ों को देखकर लगा रहा है कि आने वाले दिनों में इस फिल्म का जमकर विरोध होगा। रिलीज के पहले ही दिन लोगों ने हैशटैग बॉयकॉट '83' (#Boycott83) करके इसे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करवा दिया। फिल्म 1983 वर्ल्ड कप के ऐतिहासिक जीत पर बनायी गयी है जिसमें रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई।
जनवरी में ओमिक्रॉन की तीसरी लहर से बच्चों पर बरपेगा कहर!
रिलीज से पहले ही कई लोगों ने इसे 2021 की सबसे बड़ी फिल्म मान रहे थे लेकिन रिलीज के पहली दिन की कमाई ने सभी दावों को गलत साबित कर दिया। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर महज 12 से 14 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही है। कमाई के मामले में रणबीर सिंह की फिल्म अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' से बहुत पीछे रह गयी। इसकी मुख्य वजह रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और कबीर खान के खिलाफ लोगों की नाराजगी बताई जा रही है।
दीपिका पादुकोण के JNU के छात्रों के समर्थन किया था इसके बाद फिल्म रिलीज के साथ ही लोगों ने कहा कि उन्होंने 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का सपोर्ट किया था। दीपिका के खिलाफ लोगों का गुस्सा पहले भी उनकी फिल्म 'छपाक' रिलीज के समय देखा गया था। दीपिका फिल्म की एक्ट्रेस होने के साथ-साथ इसकी प्रोड्यूसर भी हैं और लोगों ने इसी वजह से फिल्म से दूरी बनायी है।

फिल्म की कमाई का आंकडा आने वाले दिनों में नहीं बढ़ता है तो इस फिल्म के फ्लॉप होने की मुख्य वजह रणवीर और दीपिका को ही माना जाएगा। इस फिल्म की कहानी को लोगों ने बहुत पंसद किया है लेकिन इस फिल्म के कलाकारों के कारण लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। सुशांत के सभी फैंस #Boycott83 को ट्रेंड करने की अपील कर रहे हैं तो कई लोग टुकड़—टुकड़े गैंग का साथ देने के कारण दीपिका #Boycott83 कर रहे हैं।





