पुनर्जन्म की एक घटना जो सोचने को मजबूर कर दें
फिल्मों में पुनर्जन्म की कहानी तो आपने कई बार देखी ही होगी, कुछ लोग पुनर्जन्म पर विश्वास रखते हैं तो कुछ लोग नहीं। एक ऐसी ही दिलचस्प कहानी जो हर किसी को दांतों-तले उँगलिया चबाने को मजबूर कर दे, एक ऐसी उलझी हुई पहेली जिसे जानकर शायद आप भी पुनर्जन्म पर विश्वास करने लगेंगे. बात हैं 5 मई 1957 की, इंगलैंड के हेक्सम में जोआना और जैकलीन नाम की दो बहनें अपने एंथनी नामक दोस्त के साथ चर्च जा रही थीं तभी तेज दौड़ती कार ने उन्हें कुचल दिया इस हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई और उनकी उम्र मात्र 11 और 6 साल थी। अपने परिवार का सदस्य खोने का दुख बहुत गहरा होता हैं उनके माता पिता फ्लोरेंस और जॉन पोलक अपनी बेटियों की मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहें थे और उन्हे किसी भी हालत में अपनी बेटियाँ वापस चाहिए थी यहीं नहीं उनके पिता जॉन ने ये दावा भी किया था कि उनकी बेटियाँ एक दिन जरूर वापिस आएगी, लेकिन उनकी बातों को कोई भी यकीन नहीं कर रहा था।
Tiger shroff का टुटा पैर, Shoot के दौरान हुआ हादसा

इस घटना कुछ ही सालों बाद 4 अक्टूबर 1958 जॉन को दो जुड़वा बेटियाँ हुई और इन बच्चियों का नाम जिलियन और जैनिफर रखा गया। जब बेटियाँ थोड़ी बड़ी हुई तो फ्लोरेंस और जॉन ने पाया कि दोनों के शरीर पर चोट के निशान थे जो कि कोई मामूली निशान नहीं थे। ध्यान से सोचने पर उन्होंने देखा कि ये चोट के निशान जैसे बर्थ मार्क दोनों बच्चियों के शरीर पर ठीक उन्हीं जगहों पर हैं, जिन जगहों पर जोआना और जैकलीन को हादसे के समय चोटें आईं थीं जैसे – जैसे दोनों बहने बड़ी होती गई जोआना और जैकलीन की तरह मिलती जुलती गई। लोगों को यह बात बताने पर उन्हे लगा यह तो सिर्फ एक इत्तेफाक हैं जैसे ही बच्चियाँ 4 साल की हुई तो परिवार वापस हेक्सम शहर वापस लौट आया. फिर लगातार कुछ ऐसे घटनाए घटने लगी जो बेहद ही चौकने वाली थी, जैसे कि बच्चियों का सड़क पर जाते समय चीख चीखकर चिलाना कि वो कार हमें कुचल देंगी, खिलौनों को देखकर उन्हें जोआना और जैकलीन के द्वारा दिए गए नामों से पुकारना, स्कूल का नाम पता होना।

ये सारी घटनाएं काफी चौंकाने वाली और बेहद रहस्यमयी थीं और पुनर्जन्म पर विश्वास नहीं रखने वालों के लिए एक ऐसी घटना जिस पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल था। इस घटना को काफी लोकल अखबारों में भी छापा गया. बड़े होने पर दोनों लड़कियां धीरे – धीरे पुरानी यादों को भूलने लगी और इस समय 64 साल की दोनों बहनें खुशी-खुशी अपनी जिंदगी जी रही हैं।





