देवी- देवताओं की फोटो लगाने पर बजरंग दल ने की कार्यवाही की मांग
दीपावली पर बाजारों में बिकने वाले पटाखे और पटाखों से संबधित अन्य वस्तु पर हिंदू देवी देवताओं की तस्वीर लगाने पर बजरंग दल विरोध प्रकट कर रहा हैं इसी विरोध को लेकर आज तहसीलदार रामपुर, शिवशंकर शुक्ला को ज्ञापन सौंपा है। वहीं प्रखंड संयोजक राहुल पाठक के साथ दर्जन भर छात्र और युवा, तहसीलदार के पास पहुंचे और साथ ही देवी देवताओं की फोटो ना लगाने का अनुरोध किया। अनुरोध पत्र में मांग की थी कि जो भी व्यापारी ऐसी सामग्री बेच रहें हैं उन पर कार्यवाई की जाए और जरूरत पड़ने पर कड़े कदम उठाये जाये |
दीपावली के अवसर पर युवाओं को प्रधानमंत्री की भेंट

जानकारी प्रदान करते हुए राहुल पाठक ने कहा कि पटाखों में अक्सर देखने को मिलता हैं कि हिंदू देवी देवताओं की फोटो लगी होती है, जिसकी वजह से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं जिसको लेकर आज हम लोगों ने विरोध जाहिर किया है जिससे आगे इसके खिलाफ कार्यवाही की जा सके|





