AIRF के महासचिव शिवगोपाल ने OPS को लेकर रेल मंत्रालय को दी चेतावनी
ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव शिवगोपाल मिश्रा ने जोधपुर प्रवास के दौरान ट्रिपल कोरोमंडल रेल हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा पर रेल मंत्रालय ज्यादा ध्यान दे। प्रत्येक ट्रेन में सुरक्षा कवच लगाना अनिवार्य होना चाहिए। जिससे हादसों को रोका जा सके। केंद्रीय सरकार में कार्यरत सभी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम के अलावा किसी भी दूसरी पेंशन स्कीम की जरूरत नहीं है।इस बाबत रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत चल रही है।
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News
अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो भारत चक्का जाम करेंगे जिमसें सभी ट्रेड यूनियन भाग लेंगी, वहीं प्रदेश महामंत्री मुकेश माथुर और जोधपुर सचिव मनोज परिहार ने भी सेफ्टी की अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लॉई यूनियन की ओर से आयोजित सेफ्टी सेमिनार संगोष्ठी में सैकड़ों रेल कर्मचारी भाग लेने जोधपुर यूनियन कार्यालय पहुंचे।




