APRO पदों के लिए फिर शुरू हुई आवेदन प्रकिया: 14 फरवरी तक करें आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बार फिर सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पदों के लिए भर्ती का आवेदन फिर से मांगना शुरू कर दिया है। संशोधित विज्ञप्ति के बाद आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी से 14 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा की संभावित तारीख 24 अप्रैल है।
संशोधित विज्ञप्ति में अब बोर्ड ने अनुसूचित क्षेत्र के लिए 7 पद निर्धारित किए है, जिसके बाद गैर अनुसूचित क्षेत्र के 69 पद हो गए है। पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन नहीं करना है।
RSMSSB ने जारी किया भर्तियों का कैलेंडर: हजारों पदों के लिए शमिल होंगे 50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी
सहायक जनसंपर्क अधिकारी पद के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल के अनुभव वाले अभ्यर्थी और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ही ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।

आवेदन करने वाला अभ्यर्थी की उम्र 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
परीक्षा शुल्क: श्रेणी के अनुसार तय किया गया है।
प्रसार भारती में निकली बंपर सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन
APRO के आवेदन करने के लिए बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in से करें। इसके बाद SSO ID के जरिए लॉग-इन करके आवेदन भरना होगा।





