मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

आप का बड़ा खुलासा, जल्द गिर सकती है केजरीवाल सरकार!

प्रकाशित: Aug 25, 2022 20:56रिपोर्ट: Navtej TV

दिल्ली में केजरीवाल सरकार और विपक्षी पार्टी के बीच सियासी घमासान तेज होता जा रहा हैए शराब पॉलिसी को लेकर चल रहे आरोप.प्रत्यारोप के बीच अब लग रहा है आम आदमी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है तभी तो आज सुबह.सुबह केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक को अपने घर पर बुला लिया हैए इस दौरान पार्टी हाईकमान का कई विधायकों से संपर्क नहीं हो पाया तो आप के लिए टेंशन खड़ी हो गई।

Sonali और PA सुधीर के रिश्तों का राज खोल रहा है ये सनसनीखेज VIDEO

आप विधायक अतिशी मार्लेना ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वो दिल्ली की सरकार को गिराने की कोशिश रच रही है कभी उनके विधायकों को पैसे का ऑफर दिया जा रहा है तो कभी धमकी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दी गई धमकी कोई पहली कोशिश नहीं है इससे पहले भी बीजेपी ऑपरेशन लोटस की कोशिश कर चुकी है, लेकिन विफल रही है।

वहीं आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने हमारे विधायकों को ऑफर दिया कि आप छोड़ने पर 20 करोड़ देंगे और दूसरों को साथ लाए तो 25 करोड़, संजय सिंह ने आगे कहा कि हमारे विधायक संजीव झा, सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार और एक अन्य विधायक को भाजपा ने पार्टी छोड़ने की एवज में 20 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया है।


वहीं आपकों बतां दें कि आबकारी नीति को लेकर 19 अगस्त को मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की थी 14 घंटे तक चली इस छापेमारी के बाद कानून के तहत केस भी दर्ज कर लिया था। तभी से दिल्ली की सत्ताधारी आप और बीजेपी के बीच घमासान मचा हुआ है। 70 विधानसभा वाली दिल्ली में ।।आप के पास 62 तो बीजेपी के पास सिर्फ 8 सीटें है यानि बीजेपी अगर दिल्ली में सरकार बनाना भी चाहे तो उसे 36 विधायकों की जरूरत है।