मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

रिलीज होने से पहले बॉलीवुड की इस फिल्म को होने लगा बायकॉट

प्रकाशित: Aug 01, 2022 17:56रिपोर्ट: Navtej TV

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 4 साल बाद फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर उन्होंने बहुत मेहनत की है लेकिन इस बार उनकी वापसी आसान नहीं होने वाली है। क्योंकि उनकी फिल्म का विरोध रिलीज होने से पहले ही हो रहा है और इस वजह से उनकी फिल्म पर बड़ा सकट मंडरा रहा है। आमिर खान की फिल्म 11 अगस्त के दिन रिलीज होगी और सोशल मीडिया पर बायकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड करने लग गया है।

युवती ने सहेली की ‘धंधे वाली नाम से बनाई Fake Id और फिर हुआ ये कांड!

11 अगस्त को रिलीज होने जा रही लाल सिंह चड्ढा के खिलाफ सोशल मीडिया पर जबरदस्त निगेटिव माहौल बनाया जा रहा है। ऐसा करने के कई कारण बताए जा रहे हैं। आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म को ना देखने की बात कही जा रही है। आमिर ने कई बार ऐसे बयान दिए है जिसके कारण उनकी जमकर आलोचना हो रही है।


आमिर ने शिवलिंग पर दूध चढ़ाने पर बयान दिया था तो करीना ने कहा था हमारी फिल्मों को मत देखो, कोई फोर्स नहीं कर रहा है। ऐसें में दोनों के बयानो को लेकर कई बाते की जा रही है। सोशल मीडिया पर जबरदस्त गुस्सा दिख रहा है और इसका असर फिल्म पर कितना होगा यह आने वाले दिनों में पता चल जाएगा। लेकिन इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों को पसंद किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर लाल सिंह चड्ढा का अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन से क्लैश होगा जो चर्चा का विषय बना हुआ है।