इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ आईपीएल के इतिहास का सबसे अजब रिकॉर्ड, जानें पूरी खबर
आईपीएल 2022 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और इस दो नई टीमों के आने से कुल 10 टीमों में जबदस्त जंग देखने को मिलेगी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से मैदान में उतरेंगे। इस खिलाड़ी ने आईपीएल की लगभग सभी टीमों में अपना योगदान दिया है और इसी वजह से उनके नाम एक ऐसा अजब रिकॉर्ड बना है जो किसी दूसरी खिलाड़ी के नाम नहीं है।
कोलकाता टीम से जुड़ने के साथ ही एरॉन फिंच के नाम यह अजब रिकॉर्ड बना है। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 9 टीम से खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने है।आईपीएल 2022 सीजन की शुरूआत 26 मार्च से होगी और फाइनल 29 मई को खेला जाएगा।
कैसे एक मोबाइल दुकान पर काम करने वाले ने हराया CM चन्नी को सुनिये उसी की जुबानी
अब तक 8 टीमों से खेल चुके हैं फिंच
फिंच कोलकाता की टीम की तरफ से खेलने से पहले वह 8 टीमों के साथ खेल चुके हैं। दिल्ली, गुजरात लॉयन्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, पुणे वॉरियर्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़ चुके है।

इन 3 टीमों में नहीं मिली जगह
फिंच केवल चेन्नई, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जॉयंट्स टीम के साथ नहीं जुड पाए है।
Boyfriend हो या Husband लड़कियां किसी से शेयर नहीं करती अपने ये राज!
आईपीएल में 87 मैच खेल
फिंच का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए था और वह एलेक्स हेल्स की जगह लेंगे। फिंच ने अब तक आईपीएल में 87 मैच खेले है और इस बार केकेआर की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथ में होगी।




