पलक झपकते ही मातम में बदल गई हल्दी की रस्म, 13 महिलाओं का काल बना कुआं
उत्तरप्रदेश के कुशीनगर बुधवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, हादसे में कुएं में गिरने से 13 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 10 से ज्यादा महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई, पीएम मोदी और सीएम योगी मे हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को 2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रूपये आर्थिक मदद का ऐलान किया है।
कुआं बन गया 13 जिंदगियों का काल, शादी के बीच मातम,VIDEO
मामला कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया टोला गांव का है, शादी का जश्न का माहौल अचानक मातम में तब्दील हो गया, बुधवार शाम को हल्दी की रस्म चल रही थी. महिलाएं गांव के एक कुएं के पास इकट्ठा थीं. कुछ महिलाएं कुएं के स्लैब पर बैठी थी, रात करीब 8.30 बजे अचानक कुएं का स्लैब भरभरा कर गिर गया और महिलाएं कुएं में गिर गईं. तुरंत हंगामा शुरू हो गया और पूरा गांव बचाव में जुट गया. रेस्क्यू में पूरा गांव रस्सी और सीढ़ियों के सहारे महिलाओं को बाहर निकालने की कोशिश करने लगा. इसके अलावा सेप्टिक टैंक से लगभग 9 टैंकर पानी बाहर निकाला गया.
उसके बाद लाशें निकलनी शुरू हुई, नौरंगिया स्कूल टोला के इस गांव में अकेले मरने वालों की संख्या 12 है, जबकि एक महिला कसया की है, जिनकी मौत हुई है. कुल13 मौत हुई हैं. पूरे गांव में मातम का माहौल है. एक साथ गांव से 12 अर्थियां उठ रही हैं. हर तरफ चीख-पुकार की आवाज सुनाई दे रही है. मौके पर प्रशासन के आला अफसर भी मौजूद हैं,

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिलाएं मटकोर में व्यस्त थी तो पुरुष खाना बनाने की तैयारी में लगे थे. इसी बीच कुएं में महिलाओं के गिरने की खबर से हर कोई उस तरफ दौड़ पड़ा. लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें. इसी बीच कुछ नौजवान लड़के रस्सी के सहारे कुएं में उतर गए और महिलाओं व बच्चियों को निकालना शुरू कर दिया, लोग वहां पर चीख रहे थे. परिजन अपनों को खोजने में लगे थे. परिवार की सदस्यों का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि स्लैब टूट जाएगा।
हालांकि जब लोग उस पर चढ़ रहे थे तो मना भी किया जा रहा था कि टूट जाएगा, लेकिन लोग डांस देखने के लिए आगे कोई कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था, वहीं जिस लड़के की शादी थी उसके पिता का कहना है कि फिलहाल शादी रोक दी गई है





