मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

एसिड रिफ्लक्स जैसी खतरनाक बीमारी से छूटकारा दिलाएंगे ये आसान टिप्स

प्रकाशित: Mar 31, 2022 19:09रिपोर्ट: Navtej TV

आज के समय में एसिड रिफ्लक्स की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गयी है और इसके कारण खाना खाने के लिए बाद सीने में जलन होनी शुरू हो जाती है।जब पेट में मौजूद एसिड ग्रासनली या गले की तरफ बढ़ने लगता है तो छाती और गले में दर्द-जलन होती है। इस समस्या के होने पर लोग अस्पताल के चक्कर काटते है और लाखों रूपए पानी की तरह बहा देते है लेकिन इसके बाद भी उनको इसका उचित इलाज नहीं मिल पता है।

देर से सोना: कई लोगों रात में देर से खाना खाते है और देर से सोते है जिसके कारण एसिड रिफ्लक्स की समस्या होनी शुरू हो जाती है। इसके लिए आपको खाना 8 से 9 के बीच खाना चाहिए और इसके बाद आपको थोड़ी देर टहलना चाहिए।

महंगाई के सवाल पर पत्रकार पर भड़के Baba Ramdev

कम खाएं- कई लोग एक बार में बहुत ज्यादा मात्रा में खाना खाते है जिसके कारण उनका पेट फटने लग जाता है और पानी पीने की जगह भी नहीं बचती है। इसके लिए आपको दिन में कम से कम तीन से चार बार में खाना खाना चाहिए।

कॉफी के सेवन से बच- अगर आपको ज्यादा मात्रा में कॉफी पीना पसंद है तो इसे आज से ही कम कर दें। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपको यह समस्या हो सकती है।


फाइबर का ज्यादा सेवन करे- एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित लोग बहुत कम मात्रा में फाइबर का सेवन करते हैं और इसके कारण उनको यह समस्या होती है। इसके लिए आपको फाइबर का ज्यादा सेवन करना चाहिए।

खाने के बाद पैदल चले- खाने के बाद लगभग 15 से 20 तक सीधे खड़े रहे या पैदल चले और ऐसा करने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या खत्म हो सकती है। ऐसा करने से एसिड पेट से ऊपर नहीं जा पाता है।