मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही है साउथ की ये दमदार फिल्म,

प्रकाशित: Sep 30, 2022 22:00रिपोर्ट: Navtej TV

साउथ स्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का लम्बे समय से इंतजार किया जा रहा था और फिल्म का टीजर 2 अक्टूबर को अयोध्या में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का टीजर पोस्टर वायरल हुआ है जिसे देखकर फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत है।

महिला ने मांगा Sanitary Pad तो जवाब में मिला Condom का ज्ञान

टीजर में प्रभास को पौराणिक कथाओं के कपड़ों में देखाया गया है। वह जमीन पर अपने पैर टिकाए आसमान की ओर धनुष.बाण से निशाना लगा रहे है। इस लुक को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म तहलका मचाएगी।


फिल्म में रामायण की कहानी को दिखाया जा सकता है। इसमें प्रभास के साथ कृति सेनन, सैफ अली खान और एक्टर सनी सिंह नजर आएंगे। आदिपुरुष का बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और आधा बजट तो इसके विजुअल इफेक्ट्स पर खर्च किया गया है। सैफ अली खान रावण का रोल करेंगे तो कृति सेनन सीता के रूप में नजर आएंगे। हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 12 जनवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा।