RU में PG कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, इस दिन होगा एंट्रेंस टेस्ट
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी स्टूडेंट्स को URATPG में पास होना जरूरी होगा। 26 जून से स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जुलाई में एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन करवाया जाएगा और इसके बाद मेरिट के आधार पर स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलेगा।
पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज- शुल्क, समय सारणी, प्रवेश पत्र व परीक्षा केन्द्रों की जानकारी के साथ परीक्षा के परिणाम की जानकारी www.uratpguor.org/rajasthan-university पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। 26 जून तक अप्लाई कर सकेंगे और इसके बाद 6 से 13 जुलाई के बीच एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन होगा।
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News
महारानी कॉलेज, महाराजा कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज और राजस्थान कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी पास कोर्स, ऑनर्स कोर्स के साथ सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा, बीसीए, बीबीए, बीपीए में एडमिशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https:uniraj.ac.in पर जाकर 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन करें।





