मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

प्रकाशित: Aug 31, 2022 18:25रिपोर्ट: Navtej TV

एशिया कप 2022 के तीसरे मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश के बल्लेबाज अफगानिस्तान के गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आए। 20 ओवर में सात विकेट खोकर 127 रनों आसान लक्ष्य अफगान टीम को दिया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। अफगानिस्तान के लिए नजीबुल्लाह जादरान ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान की एशिया कप में लगातार दूसरी जीत थी और इसी के साथ वह सेमीफाइलन में जाने वाली पहली टीम बनी है। पहले मैच श्रीलंका को हराया था।

Gujarat : गणेश यात्रा पर बरसाएं पत्थर तो भड़की सांप्रदायिक हिंसा!

एशिया कप के पहले मैच में ही बड़ा उलटफेर करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया तो दूसरे मैच में भी इस तरह का प्रदर्शन करके सबको हैरान कर दिया। सेमीफाइनल में जाने के बाद अफगान टीम का हैसाल सातवें आसमान पर है और इस बार यह खिताब जीतने की दावेदार टीम भी मानी जा रही है।


बांग्लादेश टीम: मोहम्मद नईम, अनामुल हक, शाकिब अल हसन, अफिफ हुसैन, मुशफिकुर रहीम , महमूदुल्लाह, मोहम्मद सैफुद्दीन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, मोसादेक हुसैन, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन मिराज,

अफगानिस्तान टीम: हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्ला गुरबाज़ , इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह ज़दरान, करीम जनत, मोहम्मद नबी , राशिद खान, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, समीउल्लाह शिनवारी शाहिदी, अफसर ज़ज़ई, फरीद अहमद मलिक