दक्षिण अफ्रीका से आयी तस्वीरों ने खोल दिया विराट कोहली और द्रविड़ की लड़ाई का सच
भारतीय किक्रेट टीम टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है। सबसे पहले टेस्ट सीरीज खेली जाएगी और 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इस दौरे से पहले भारतीय टीम के नये कप्तान रोहित शर्मा और नये कोच राहुल द्रविड के साथ विराट की अनबन की खबरे सामने आ रही थी। इस दौरे से पहले विराट ने अपनी नाराजगी को लेकर प्रेस वार्ता में अपनी बात का रखी लेकिन विराट के बयान से लगा की वनडे कप्तानी जाने से वे थोड़े नाराज है।
कप्तानी ही नहीं बल्लेबाजी में भी रोहित ने दी विराट को बड़ी मात, टॉप 10 से हुए बाहर
इसके बाद उन्होंने कहा कि वे टीम के लिए खेलेंगे और कप्तानी जाने से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। इसके बाद भी कई सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन अब अफ्रिका से जो तस्वीरे आई है वह बहुत ही सुखद है। BCCI ने भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसे देखने के बाद उन खबरों पर विराम लगा दिया है जो विराट और रोहित की जंग को हवा दे रही थी।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और 19 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। दक्षिण अफ्रीका में क्वारंटाइन पूरा करने के बाद भारतीय टीम ने नॉर्मल ट्रेनिंग की। ट्रेनिंग सेशन के दौरान टीम इंडिया के नये कोच राहुल द्रविड़ और टेस्ट कप्तान विराट कोहली कई बार एक दूसरे से हैंड शेक करते भी करते नजर आए। इस दौरान द्रविड़ और कोहली की टीम के बीच एक मुकाबला हुआ। कोच और कप्तान की यह तस्वीरें उन खबरों को गलत बता रही है जो इन दोनों के विवाद को जन्म देती है।





