मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जॉब

सेना में निकली 4 साल के लिए 30 हजार सैलरी वाली नौकरी, ऐसें करें आवेदन

प्रकाशित: Jun 14, 2022 20:42रिपोर्ट: Navtej TV

केंद्र सरकार ने सेना में नौकरी का सपना देखने वाले लाखों उम्मीदवारों को बड़ा तोहफा दिया है। सेना में नौकरी के लिए अब नया नियम बनाया गया है जिसमें 4 साल के लिए नौकरी करने का अवसर मिलेगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना की घोषणा करते हुए कहा इससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा।

आखिर क्यों पत्नी ने अपनी सहेली और उसके पति के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट!

अग्निपथ स्‍कीम में युवाओं की आयु 18 साल से 21 साल तक होनी जरूरी है।युवाओं को ट्रेनिंग पीरियड समेत कुल 4 वर्षों के लिए सेवा का मौका मिलेगा। पहले साल 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा लेकिन चौथे साल वेतन 40 हजार मिलेगा।

जो सैनिक स्थायी होंगे वे 15 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। शुरुआती चार साल कॉन्ट्रैक्ट के तहत रहेंगे इसलिए इसकी पेंशन की सुविधा नहीं मिलेगी।


इस प्रकार की नौकरी बेरोजगारी को भी कम करेगी और सेना में काम करने वाले जवानों का सपना भी पूरा करेगी। 4 साल की नौकरी के बाद युवाओं को अन्य काम करने के लिए कई प्रकार की सहायता दी जाएगी।