रहाणे की कप्तानी के आगे फीकी पड़ जाती है धोनी और विराट की कप्तानी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच 25 नवंबर से कानपुर में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का 3—0 से क्लीन स्वीप किया था और इसी वजह से न्यूजीलैंड इस हार का बदला टेस्ट सीरीज जीतकर करना चाहेगी। सीरीज के पहले टेस्ट में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथ में है।
रहाणे भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान है लेकिन विराट की अनुपस्थिति में वह टीम के कप्तानी करते हुए नजर आते हैं। अजिंक्य रहाणे को जब भी कप्तान बनाया गया है उन्होंने टीम को कभी भी मैच नहीं गवाने दिया है और उनकी जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है। रहाणे ने अब तक कोहली की गैरमौजूदगी में 5 टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है। 5 मैचों में से 4 में जीत मिली तो एक मैच ड्रॉ रहा है। रहाणे भारत के एकमात्र ऐसे अकेले कप्तान हैं, जिन्होंने कप्तानी करते हुए एक भी मैच नहीं गंवाया है। रहाणे अपने इस अजेय रथ को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में भी जारी रखने का प्रयास करेंगे।
कोहली, धोनी व रहाणे में सबसे सफल टेस्ट कप्तान
विराट कोहली ने कप्तानी में टीम ने 65 मैच में से 38 मैच जीते और 16 हारे तो 11 ड्रॉ रहे है।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने 60 में से 27 मैच जीते और 18 हारे तो 15 ड्रॉ रहे।
अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में टीम ने 5 मैच में से 4 मैच जीत और 1 ड्रॉ रहा है।