मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

लाल झंडे और पत्थर पर सिंदूर लगाकर बनाए जा रहे है अवैध मंदिर- अखिलेश यादव

प्रकाशित: May 19, 2022 23:43रिपोर्ट: Navtej TV

ज्ञानव्यापी मस्जिद मामले को लेकर अब सियासत गरमाती नजर आ रही है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा हो सकता है अखिलेश यादव ने हिन्दू धर्म को लेकर ही सवाल खड़े कर दिए है।

Akhilesh ने हिन्दू धर्म को बताया पाखंड लाल झंडा और पत्थर रखकर बना रहे है अवैध मंदिर!

अयोध्या पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत की, इस दौरान उन्होने बीजेपी पर जमकर हमला बोला, अखिलेश ने कहा हमारे हिंदू धर्म में कहीं भी पत्थर रख दो, एक लाल झंडा रख दो पीपल के पेड़ के नीचे और मंदिर बन गया, वहीं अखिलेश ने ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने के दावे वाले सवाल पर कहा, 'एक समय ऐसा था कि रात के अंधेरे में मूर्तियां रख दी गई थी. बीजेपी कुछ भी कर सकती है.


बीजेपी कुछ भी करा सकती है, वहीं अखिलेश ने कहा यह कोर्ट का मामला है. सबसे बड़ी बात है कि जिसकी जिम्मेदारी थी सर्वे करने की, आखिरकार वह रिपोर्ट बाहर कैसे आ गई।वहीं अखिलेश के बयान से सियासी हलचल शुरू हो गई है, बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश ने अपनी हार से कुछ नहीं सीखा, उन्होने तुष्टिकरण की राह पर चलते हुए हिंदुओं को अपमानित किया है। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद यूपी के सियासत में घमासान मचना तय है, अखिलेश अपने इस बयान के घिरते नजर आ रहे है।