यूपी चुनाव: अखिलेश यादव ने सांड और साइकिल पर किया 5 लाख का ऐलान,जानें पूरी खबर
यूपी चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने वोटरों को लुभाने के लिए बड़े—बड़े चुनावी वादे कर रही है तो कोई ऐसे दावे कर रहा है जो बहुत ही अजीब है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार साइकिल और सांड को लेकर बड़ा चुनावी दाव चला है। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में चुनाव को देखते हुए वादा किया है कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनेगी तो साइकिल से एक्सीडेंट होने या सांड़ की लड़ाई में किसी की मौत होने पर पीड़ित के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
राजस्थान में बच्चों को वैक्सीन देने की तैयारी शुरू,स्कूलों में लगेगा कैंप!
यूपी में इस बार बीजेपी और सपा का सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है और इसी वजह से सपा ऐसे चुनावी वादे कर रही है जो उसे सत्ता तक पहुंचा सके। अखिलेश यादव ने कानपुर मेट्रो को लेकर कहा, 'कानपुर मेट्रो समाजवादियों की देन है। कोरोना काल में यूपी की जनता को बहुत पेरशानी हुई है और हमारी सरकार बनने पर कोरोना की मार से पीड़ित लोगों का सहयोग किया जाएगा। अखिलेश ने पीयूष जैन को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने अपने कारोबारी पर छापा मारा है।

यूपी चुनावों में इस बार कांग्रेस ने महिला कार्ड खेला है तो बसपा ने ब्राह्मण कार्ड खेला है। अखिलेश इस बार बड़े दलों से गठबंधन करने की जगह छोटे दलों से गठबंधन कर रहे है। सीएम योगी अटल बिहारी बाजपेयी ईकाना स्टेडियम में इस भव्य कार्यक्रम में एक लाख युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट देने का ऐलान किया है।





