यूपी चुनावों से पहले इन नेता ने की पीएम मोदी की मृत्यु की कामना!
यूपी चुनावों को लेकर कांग्रेस,बीजेपी,बसपा और सपा के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है और इस जुबानी जंग में नेता अपनी मर्यादा तक खोते दिख रहे हैं। पीएम मोदी दो दिन के लिए वाराणासी दौर पर है और इस बात को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है। इस बयान के बाद बीजेपी ने अखिलेश पर जमकर हमला बोल दिया है और उनको इस बयान पर बड़ों के अपमान करने का आरोप लगाया है।
चुनाव आयोग: यूपी के साथ इन 5 राज्यों में चुनाव का काउंटडाउन शुरू, जल्द तारीखों का ऐलान
पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का उद्घाटन किया और इस भव्य कॉरिडोर बनने से खफा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि बनारस रहने के लिए अच्छी जगह है पीएम एक नहीं दो तीन महीनों तक यही रहें और वैसे भी अंतिम समय में वहीं रहा जाता है। इस बयान के बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।
बीजेपी ने कहा कि सत्ता में आने का सपना दिख रही सपा पीएम के मरने की बात कह रही है। यह बात किसी से छूपी नहीं है कि पीएम पर जब भी इस तरह की टिप्पणी की जाती है तो पीएम उसे चुनावों में अपना हथियार बना लेते है और इसका जवाब विरोधियों से देते नहीं बनता।

अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को बनारस में रहने की सलाह देते हुए कहा कि वो जगह रहने के लिए अच्छी है और आखिरी समय में वहीं रहा जाता है। इस बयान को लेकर भाजपा नेता ने कहा जो व्यक्ति अपने पिता का अपमान कर सकता है उसके लिए किसी की मृत्यु की कामना करना हैरानी की बात नहीं है। इस बयान का अब कितना असर होगा इसको लेकर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता क्योंकि पीएम मोदी ही इसका जवाब आने वाले चुनावों में देंगे और इस बयान को पीएम अपने पक्ष में करते हुए सपा अध्यक्ष की नींद उडा देंगे।





