मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव: चाचा के तेवर देखकर अखिलेश की बड़ी चिंता, गठबंधन पर होगी चर्चा

प्रकाशित: Dec 16, 2021 16:34रिपोर्ट: Navtej TV

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है। यूपी में सपा को सत्ता में आने का रास्ता शिवपाल यादव से होकर जाता है इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता क्योंकि यादव परिवार में अगर एकता नहीं होगी तो उनका वोट बैंक भी एक नहीं होगा।

राकेश टिकैत ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बताया गुंडा, राहुल ने मांगा इस्तीफा

इसका परिणाम पिछले चुनावों में देखा गया था इस बार अखिलेश ऐसी गलती नहीं करने का प्रयास करेंगे और चाचा अखिलेश को अपने साथ लाने को लेकर आज बड़ा ऐलान कर सकते हैं। चाचा और भतीजे की जोड़ी कई बार साथ आ चुकी है लेकिन सीटों के बटवारे को लेकर बात नहीं बन पा रही है और आज की मुलाकत भी इस बात को लेकर होगी। अखिलेश इस बार बड़ी पार्टियों की जगह छोटे दलों से गठबंधन करने पर ज्यादा रूची दिखाई है।


दोनों नेताओं के बीच गठबंधन पर चर्चा होगी ताकि बीजेपी परिवार की लड़ाई को चुनावी भाषण में इस्तेमाल नहीं कर सकें। अब यह देखना होगा की दोनों के बीच सीटों पर सहमति बन पाती है या चाचा—भतीजे की जोड़ी फिर से एक—दूसरे के सामने चुनाव लड़ेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश को इस बात का पता है कि शिवपाल के बीना सत्ता प्राप्त करना आसान नहीं है। शिवपाल यादव रथयात्रा निकालने का प्लान बना रहे है और इस बात की खबर अखिलेश को चली तो वह शिवपाल के घर पर पहुंच गए।