होली पर बड़ा धमाका करने आ रहे हैं बच्चन पांडे, ट्रेलर देखकर मचा कोहराम
कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने के साथ ही फिल्मी पर्दे पर बड़ी—बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें अक्षय कुमार का अभिनय देखकर उनके फैंस पागल हो रहे हैं। फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बच्चन पांडे' होली पर रिलीज होने जा रही है।
अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "धूम धड़ाका रंग पटाखा आओ बना लो टोली…। इस बार 'बच्चन पांडे' ला रहे हैं होली पे गोली। इस फिल्म में अक्षय गैंगस्टर 'बच्चन पांडे' के रोल में नजर आ रहे हैं और अक्षय खूंखार लुक में बहुत ही शानदार लग रहे हैं। इसमें प्रतीक बब्बर, संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी जैसे स्टार्स कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। जैकलीन फर्नांडिस इस फिल्म में बच्चन पांडे की गर्लफ्रेंड को रोल कर रही है।

18 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। इसमें अक्षय, जैकलीन, कृति, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर, संजय मिश्रा, अभिमन्यू सिंह का दमदार अभिनय देखने को मिला है। फिल्म 'बच्चन पांडे' तमिल फिल्म 'जिगारठंडा' का रीमेक करके बनायी है। मार्च में कई बड़ी फिल्में रिलीज होगी इसी वजह से दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रही है।





