बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई अक्षय की 'पृथ्वीराज', जानें फिल्म की कमाई
एक्टर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर 'सम्राट पृथ्वीराज' का जादू दर्शकों पर नहीं चल पाया है और इसी वजह से फिल्म की कमाई बहुत कम रही है। रिलीज के तीन दिन बाद भी फिल्म की कमाई 50 करोड़ की कमाई करने में सफल नहीं हुई है। फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है कि लेकिन कमाई की रफ्तार बहुत कम होने के कारण फिल्म के फ्लॉप होने का दावा किया जा रहा है।
एक दर्जी जो दिन में कपड़े सिलता और रात को खेलता था खूनी खेल!
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपए की कमाई की तो दूसरे दिन 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं तीसरे दिन की कमाई 16 करोड़ से ज्यादा की रही है और इस हिसाब से 3 दिन में महज 40 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है।
'सम्राट पृथ्वीराज' के साथ साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की 'विक्रम' ने 3 दिन में 90 करोड़ और आदिवी शेष की 'मेजर' ने 3 दिन में 25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इन दोनों फिल्मों से 'सम्राट पृथ्वीराज' को जबरदस्त टक्कर मिल रही है।

'सम्राट पृथ्वीराज' के रिलीज से कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया-2' पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। यह फिल्म 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। 'सम्राट पृथ्वीराज' भारत के वीर योद्धा रहे महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर बनाई गई है। अक्षय फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के रोल में तो मानुषी छिल्लर सम्राट पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता का किरदार किया है। इसमें संजय दत्त, सोनू सूद, साक्षी तंवर, आशुतोष राणा, ललित तिवारी और मानव विज भी मुख्य भूमिकाओं में दिखे है।





