अक्षय की रक्षा और आमिर की लाल सिंह में होगा टकराव, जानें किसका होगा फायदा
अक्षय कुमार स्टारर रक्षा बंधन का ट्रेलर रिलीज होने के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है। यह साल अक्षय के लिए अच्छा नहीं रहा है और एक के बाद एक फिल्म फ्लॉप होती जा रही है। लेकिन इस बार अक्षय को 11 अगस्त यानी रक्षा बंधन के ही दिन ही फिल्म रक्षा बंधन रिलीज होगी लेकिन इसका मुकाबला आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से होगा।
Facebook से शुरू हुई SHO-Constableके समलैंगिक संबंधों की घिनौनी दास्तां!
बताया जा है कि दोनों फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी और इसी वजह से दोनों फिल्मों में सबसे बड़ा बॉलीवुड क्लैश होगा। अक्षय कुमार ने कहा कि दोनों फिल्मों में कोई क्लैश नहीं है। बस दो अच्छी फिल्में एक साथ आ रही हैं।
कोविड के कारण कई फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही थी तो ऐसे में अब लगातार फिल्मे रिलीज होगी। दर्शकों को जो फिल्म पसंद आएगी वह उसे देख सकते हैं। आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल रीमेक है। रक्षा बंधन में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर, सादिया खतीब, सीमा पाहवा, दीपिका खन्ना लीड रोल में नजर आएंगी।

दोनों फिल्मों की कमाई की बात करें तो इस बार आमिर को ज्यादा फायदा होगा क्योंकि इनकी फिल्म लंबे समय बाद आ रही है और अक्षय को ज्यादा फायदा होता नहीं दिख रहा है।





