अलकायदा लेगा पैगंबर के अपमान का बदला, भारत में जल्द होगें बम धमाके!
BJP प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर जहां भारत को अरब देशों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अब आतंकी संगठन अल कायदा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का बदला लेने की धमकी दी है। अल कायदा ने देश के 4 राज्यों में ब्लास्ट करने की धमकी दी है, अल कायदा अपनी धमकी में और क्या कुछ कहा है चलिये आपको बताते है...
आतंकी संगठन अल कायदा ने भारत में आत्मघाती हमले की धमकी दी है. संगठन ने एक बयान जारी कर दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में धमाके की धमकी दी है. बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और पार्टी से निकाले गए नवीन कुमार जिंदल के पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद ये धमकी आई है, उपमहाद्वीप में आतंकवादी संगठन अल कायदा ने भारत को लेकर धमकी वाले बयान जारी करते हुए कहा है कि वह "पैगंबर की गरिमा के लिए लड़ने" के लिए गुजरात, यूपी, मुंबई और दिल्ली में आत्मघाती हमला करेगा. मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि धमकी वाला बयान 6 जून का है।
Prophet Muhammad Remarks के अपमान का बदला भारत में होंगे धमाके, अलकायदा की धमकी!
यह ऑनलाइन मंचों पर जारी किया गया है. धमकी भरे बयान में कहा गया, "भगवा आतंकवादियों को अब दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में अपने अंत का इंतजार करना चाहिए। अल कायदा ने अपने बयान में आगे कहा, "हम उन लोगों को मार देंगे जो हमारे पैगंबर का अपमान करते हैं और हम अपने और अपने बच्चों के शरीर पर विस्फोटक बांधेंगे ताकि उन लोगों की श्रेणी को उड़ा दिया जाए जो हमारे पैगंबर का अपमान करने की हिम्मत करते हैं.
" बयान में कहा गया, "वे न तो अपने घरों में और न ही सेना की छावनियों में छिप सकते हैं. अगर हम अपने प्यारे पैगंबर का बदला नहीं लिए तो हमारी मांएं हमारा मुंह न देख पाएं। अलकायदा ने अपने धमकी भरे बयान में कहा है कि जो पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है उससे दुनिया भर के मुसलमानों के दिलों से खून बह रहा है और वह बदला और प्रतिशोध की भावनाओं से भरा है।

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर कई देशों ने अपना आधिकारिक विरोध भारत के सामने दर्ज कराया है, अरब देशों की आपत्ति पर भारत सरकार को लगातार सफाई देनी पड़ रही है। उधर, विवादित टिप्पणी करने वालीं BJP की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस ने 22 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है।





