मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

100 करोड़ की कमाई का सेलिब्रेशन करने के लिए बॉयफ्रेंड संग डेट पर गयी आलिया

प्रकाशित: Mar 10, 2022 16:20रिपोर्ट: Navtej TV

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने जबरदस्त धमाल मचा दिया है और फिल्म की कमाई 100 करोड़ के पार चली गयी है।. इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर ही लिया और इसी वजह से फिल्म में दमदार अभिनय करने वाली आलिया भट्ट इस खुशी को सेलिब्रेट करने मुंबई के रेस्टोरेंट में बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ गयी। डिनर डेट के बाद रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया।

फिल्म गंगूबाई 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके बाद से फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ता ही जा रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के काम की जमकर सराहना हो रही है। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, विजय राज, शांतनु माहेश्वरी संग अन्य स्टार्स भी है। फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म की कमाई से खुश होंगे।

फिल्म की कहानी उस लड़की को लेकर बनी है जिसके साथ बहुत बुरा हुआ और इसके बाद वह गंगूबाई काठियावाड़ी माफिया क्वीन बन जाती है। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन ऑफ मुंबई पर आधारित है। फिल्म में आलिया,अजय के साथ विजय राज, सीमा पाहवा और शान्तनु माहेश्वरी ने अच्छा अभिनय किया है।


अजय मुंबई के माफिया डॉन रहे करीम लाला का रोल प्ले कर रहे हैं और फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सेक्स वर्कर से माफिया डॉन बनी आलिया सफेद रंग के लिबास में दर्शकों को जमकर पंसद आ रही है। गंगूबाई की कहानी 1960 के दशक की है जो उस समय मुंबई के रेड-लाइट एरिया कमाठीपुरा की सबसे दबंग महिला थी।