मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

9 सितंबर को रिलीज होगी साल की सबसे बड़े बजट वाली ये बॉलीवुड फिल्म

प्रकाशित: Sep 02, 2022 19:59रिपोर्ट: Navtej TV

इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है और अब बॉलीवुड सितारों को अपनी फिल्म रिलीज करने से पहले फ्लॉप होने का डर सता रहा है। आलिया और रणबीर के फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का बजट इतना ज्यादा है कि इसे 2022 की सबसे बड़े बजट वाली फिल्म का खिताब मिला है।

लड़के half pant पहनकर ना आएं, महिला कर्मचारियों का भटकता है ध्यान, अनोखा फरमान!

फिल्म का बजट 350 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है और इस फिल्म का जबरदस्त प्र्रचार किया जा रहा है। अयान मुखर्जी को इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें और उन्होंने 9 साल में इस फिल्म को तैयार किया गया है।फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं जिनकी अब शादी हो चुकी है।

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स, स्टारलाइट पिक्चर्स और प्राइम फोकस समेत स्टार स्टूडियोज ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म को हिट करने के लिए पब्लिसिटी और मार्केटिंग में जबरदस्त पैसा खर्च किया जा रहा है। फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हो रही है और इसे दर्शक 2डी और 3डी में देख सकते हैं।


पिछले दिनों बड़े पर्दे पर बड़े बजट वाली फिल्में रिलीज हुई लेकिन वह खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। रणबीर कपूर की शमशेरा और आमिर खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र का कमाई पर कितना असर होता है।