मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बताया गया हिंदू देवी देवताओं को बलात्कारी

प्रकाशित: Apr 06, 2022 23:17रिपोर्ट: Navtej TV

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में आ चुकी है और इस बार विवाद इतना बढ़ा है कि पूरे देश में इसका विरोध होना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि छात्रों को हिंदू देवी देवताओं के बारे में रेप संबंधी बयान देने के कारण ऐसा हुआ है। असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र कुमार के खिलाफ देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक प्रेजेंटेशन देने के आरोप लगे है।

जब पति ने पत्नी से कहा तुम्हें मेरे पापा के साथ सोना और फिर..

इस विवाद को बढ़ता देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसर के खिलाफ जांच बैठाने के साथ उसे निलंबित कर दिया है। प्रोफेसर माफी मांगते हुए लिखा— मैंने यौन शोषण से जुड़ी घटनाओं को पौराणिक घटनाओं से जोड़ा है और इसके लिए मैं माफी मांग रहा हुं। लेकिन मैं भविष्य में ऐसा नहीं करूंगा। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर ने रेप के पौराणिक संदर्भ पर एक स्लाइड शो के जरिए छात्रों को पढ़ा था।

इस दौरान कुछ ऐसी टिप्पणियां की गयी जो विद्यार्थियों को आपत्तिपूर्ण लगी और उन्होंने इसके बार में एएमयू प्रशासन को इसकी शिकायत की गयी। जितेंद्र ने रेप को लेकर क्लास में लेक्चर दिया और हिंदुओं के देवी-देवताओं को उदाहरण के तौर पर पेश कर दिया।


प्रोफेसर के इस लेक्चर को यूपी पुलिस को ट्वीट कर दिया और उनके लेक्चर में जो देवी-देवताओं पर अभद्र व अश्लील टिप्पणी की गई उसे भी पोस्ट किया गया है। इस घटना के बाद से कई संगठनों ने कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है लेकिन इस प्रकार से धर्म विशेष को लेकर ऐसी बाते करना शिक्षा के मंदिर में करना अच्छी बात नहीं है।