मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

पुष्पा भाई के आगे बॉलीवुड के सलमान, आमिर और रणवीर हुए फेल, पुष्पा 2 के लिए 125 करोड़

प्रकाशित: Sep 08, 2022 20:24रिपोर्ट: Navtej TV

इन दिनों बॉलीवुड और साउथ फिल्मों को लेकर जबरदस्त जंग देखने को मिली रही है और इसी वजह साउथ फिल्मों को अब हिंदी वर्जन में भी रिलीज किया जा रहा है। पिछले 5 सालों के प्रदर्शन की बात करें तो कमाई के मामले में बॉलीवुड फिल्मे दम तोड़ती नजर आ रही है तो साउथ की फिल्में जबरदस्त कमाई कर रही है। साउथ की फिल्मों की बढ़ती कमाई से अब वहां के स्टार भी बॉलीवुड से ज्यादा फीस वसुल रहे है और इसी वजह से वह चर्चा में बने हुए है।

बॉलीवुड में सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, रणबीर सिंह, अमिताभ बच्चन जैसे स्टार सबसे ज्यादा फीस लेते हैं। लेकिन अब साउथ स्टार की फीस बॉलीवुड के स्टार को पीछे छोड़ रही है बॉलीवुड की फिल्मों के बजट से ज्यादा तो इनकी फीस है। फिल्म पुष्पा का क्रेज आप सभी लोगों ने देखा तो और अब इसके पार्ट2 को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

आतंकी Yakub Memon की कब्र से ShivSena को प्यार, BJP ने खोली पोल

फिल्म पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने 125 करोड़ फीस ली है जो बहुत बड़ी रकम है। पुष्पा 2 का बजट 500 करोड़ है और इसके पार्ट में अल्लू अर्जुन का दमदार अभिनय देखने को मिलेगा। अल्लू अर्जुन 125 करोड़ फीस लेने बाद तीसरे हाईएस्ट पेड इंडियन एक्टर बन गए हैं।


सलमान खान खान अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान के लिए 125 करोड़ की फीस लेने की बात सामने आई है। अगर बात सही है तो अल्लू अर्जुन ने सलमान खान की बराबरी कर ली है। पुष्पा 2 अगले साल रिलीज हो सकती है लेकिन इस फिल्म की कमाई का ग्राफ 1 हजार करोड़ से भी ज्यादा का रहेगा।