मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

फिल्म पुष्पा के कारण सुपरस्टार रजनीकांत को लगा बड़ा झटका

प्रकाशित: Feb 03, 2022 22:22रिपोर्ट: Navtej TV

फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को लेकर लोगों का उत्साह अभी रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म को जो भी देख रहा है वह इसका दिवाना बन गया है और सोशल मीडिया पर अपने वीडियो बनाकर डाल रहा है। इस फिल्म को हिन्दी के साथ दक्षिण भारत में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

शराब के साथ इंसानी मांस का चखना बनाकर खाता था शख्स, VIDEO

इस फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड्स तोड़ने के साथ सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा रखा है। देश ही नहीं विदेश में भी इस फिल्म के डायलॉग पर वीडियो बन रहे हैं। फिल्म का गाने श्रीवल्ली और ऊ अंतवा तक लोगों की जुबान पर चढ़े हुए है।

फिल्म के कारण अभिनेता अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। अल्लू अर्जुन, ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो करने के मामले में सुपरस्टार रजनीकांत को भी पीछे छोड़ दिया है। अल्लू अर्जुन के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या 6.5 मिलियन होने के बाद सुपरस्टार रजनीकांत 6.1 मिलियन फॉलोवर्स के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए है।


फिल्म का मशहूर डायलॉग 'पुष्पा पुष्पराज मैं झुकेगा नहीं' और 'पुष्पा नाम सुनकर फ्लॉवर समझे क्या. फ्लॉवर नहीं फायर है मैं को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म की कमाई ने भी कई बड़े रिकॉर्ड बनाए है। पुष्पा स्टारर रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पा: द राइस' के पार्ट 2 'पुष्पा: द रूल' इस साल के अंत तक रिलीज होने की बात कही है।