मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

Box Office पर धूम मचा रही है Pushpa, ताबड़तोड़ कमाई ने उड़ाए होश

प्रकाशित: Jan 01, 2022 17:51रिपोर्ट: Navtej TV

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा- द राइज ने जबरदस्त धूम मचा रखी है। इस फिल्म ने रणवीर सिंह की 83 के डर के कारण फिल्म को पहले ही रिलीज किया गया था लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कमाई रूकने का नाम ले रही है। जहां फिल्म 83 और स्पाइडरमैन जैसी फिल्मों के बाद भी पुष्पा की कमाई पर ब्रेक नहीं लगा है। फिल्म 83 को सिनेमाहॉल में दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं।

साल 2021 ड्रग्स, पोर्न, रेप और ब्रेकअप जैसी घटनाओं से हिल गया पूरा बॉलीवुड

फिल्म पुष्पा की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा रहा है कि पुष्पा का हिंदी वर्जन पहले हफ्ते में 1401 स्क्रीन्स पर लगा तो तीसरे हफ्ते में इसकी स्क्रीन्स 1600 से ज्यादा हो गयी है। इस बात से पता चलता है किअल्लू अर्जुन की फिल्म की सक्सेस कीतनी बढ़ती जा रही है।

फिल्म ने हिंदी वर्जन में 50 करोड़ की कमाई कर ली है और अभी भी इसकी धुआंधार कमाई ने सभी को हैरान कर रखा है। जिन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी वे लोग भी इस फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी लाल चंदन की स्मगलिंग को लेकर बनायी गयी है। अल्लू का शानदार डांस, एक्शन और डी-ग्लैम लुक बहुत ही शानदार बनाया है।


पुष्पा ने सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में केजीएफ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वह साउथ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बनी है। इससे पहले सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बाहुबली 2, 2 प्वाइंट 0 और बाहुबली के नाम है।