मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

फिल्म Pushpa ने तोड़ दिए कमाई की सारे रिकॉर्ड, कलेक्शन जानकर उड़ेंगे होश

प्रकाशित: Jan 03, 2022 16:08रिपोर्ट: Navtej TV

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और लगभग 15 दिन बाद फिल्म की कमाई पर ब्रेक नहीं लग पाया है। 17 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने अभी तक 300 करोड़ की कमाई पूरी कर ली है और फिल्म को तेलगु के अलावा हिंदी, मलयालम, कन्नण भाषाओं में रिलीज किया गया था। इस फिल्मी के हिंदी वर्जन की कमाई की बात करें तो 75 करोड़ आंकड़ा पार करने के साथ 100 करोड़ की तरफ बढ़ रही है।

फिल्म RRR और राधे श्याम पर कोरोना की मार,आज रिलीज डेट पर होगा बड़ा फैसला

रणवीर सिंह की '83' को दर्शक नहीं मिल रहे हैं और वहीं अल्लू अर्जुन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म पुष्पा को '83' के डर के चलते समय से पहले रिलीज किया गया था लेकिन इस फिल्म ने तो '83' को ही झटका दे दिया। फिल्म के ऑफिशल हैंडल पर एक ट्वीट करके जानकारी दी गयी की 'पुष्पा: द राइज' साल 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसके साथ नए साल यानी 2022 में भी फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती ही जा रही है।

'पुष्पा: द राइज' की कमाई को लेकर उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों फिल्म 350 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। पहले हफ्ते में यह फिल्म 1401 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई लेकिन फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए स्क्रीन्स बढ़ाकर 1600 करने पड़ गये।

फिल्म 'पुष्पा' लाल चंदन की स्मगलिंग को लेकर बनायी गयी है। फिल्म में अल्लू अर्जुन पुष्पा नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो लॉरी ड्राइवर हैं और लाल चंदन की तस्करी करते हुए सबसे बड़ी पोस्ट हासिल करते है। फिल्म का अंत दूसरे पार्ट में होगा लोगों में भी दूसरे पार्ट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।