मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनावों में राहुल की एंट्री से पहले शाह ने दिया ये बड़ा नारा

प्रकाशित: Dec 17, 2021 17:24रिपोर्ट: Navtej TV

यूपी चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने तैयारी शुरू कर दी है और इस बार यूपी चुनावों में जीत के लिए पूरी ताकत झोक दी है। इस बार सभी बड़े दल अपने दम पर चुनाव लड़ रहे है और अपने दम पर सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। यूपी में इस बार कांग्रेस प्रियंका के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है लेकिन अब जल्द ही राहुल गांधी की इसमें एंट्री होने जा रही है तो अमित शाह ने इस बार 300 से ज्यादा सीटे जीतने का नारा दिया है।

रेप पर इन नेताओं के बिगड़े बोल,सुनकर आएगी आपको भी शर्म

निषाद समाज की 'सरकार बनाओ, अधिकार पाओ' रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी चुनावों में 300 से ज्यादा सीटें जीतने ऐलान किया है। इस दौरान शाह ने पूरे विपक्ष पर जमकर हमला बोला और कहा जो अपने परिवार का ही भला करने का काम करता है वो यूपी का विकास कैसे कर सकता है। योगी ने 5 साल में प्रदेश का विकास किया है और तेजी से विकास की राह पर लेकर आये है। यूपी में पहले माफिया और गुंडों का राज होता था लेकिन अब उनकी जगह जेल में है।

यूपी चुनावों में पहली बार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ 18 दिसंबर से अमेठी से अपना चुनावी आगाज करेंगे। 18 दिसंबर को राहुल और प्रियंका सड़क मार्ग से अमेठी जाएंगे और इसके बाद जगदीशपुर के रामलीला मैदान से हारीमऊ गांव तक मोदी सरकार के खिलाफ पदयात्रा करेंगे।


इस रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है और अमेठी से गांधी परिवार का बहुत लगाव रहा है। गांधी परिवार इस सीट से चुनाव लड़ता आया लेकिन इस बार उनको इस सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ा था। यूपी में इस बार कांग्रेस को अपना वोट बैंक बढ़ाने के साथ सीट भी बढ़ानी होगी नहीं तो कांग्रेस का यूपी से अस्तिव खत्म हो जाएगा।