3 साल बाद हुआ अनन्या और ईशान का ब्रेकअप, जानें पूरी प्रेम कहानी
अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के रिलेशनशिप 3 साल बाद खत्म हो गया है और यह खबर उनके फैंस के लिए बहुत बड़ा झटका है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि लगभग 3 साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों की मुलाकात फिल्म 'खाली पीली' के सेट पर हुई थी।
Scientist की Wife ने अपने ही घर में लूट का बनाया ये प्लान
तीन साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने ब्रेकअप जरूर किया है लेकिन दोस्ती हमेशा रहेगी। यदि भविष्य में दोनों को एक साथ काम करने का मौका मिलेगा तो वह काम करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। दोस्ती के फ्रंट पर दोनों का रिश्ता अच्छा है।दोनों में सामंजस्य की कमी थी और ऐसे में दोनों एक साथ आगे नहीं बढ़ पा रहे थे।

दोनों को एक साथ छुट्टियां मनाते, लंच-डिनर और पब्लिकली स्पॉट किया जा चुका है। ईशान ने अपने भाई शाहिद कपूर की बर्थडे पार्टी में भी अनन्या को बुलाया था। अनन्या ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था वो अब सिंगल नहीं रही हैं। अनन्या ने ईशान को अपना फेवरेट को-स्टार तक बताया था। दोनों के पास कई फिल्मों में काम करने का मौका है। अनन्या की 'गहराइयां' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है तो ईशान जल्द ही कटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'फोन बूथ' में काम कर रहे हैं।





