बकरे की बलि की जगह उसको पकड़ने वाले शख्स की काट दी गर्दन, जानें पूरा सच
कई लोग अपने कुछ त्यौहारों या अपने इष्ट देव को खुश करने के लिए जानवरों की बलि चढ़ा देते हैं। यह पंरपरा सालों से चली आ रही है और कई लोग इसका विरोध भी करते है लेकिन इसके बाद भी जानवरों की बली दे जाती है। लेकिन बली के दौरान पहली बार ऐसा हुआ है कि बली चढ़ने वाले जानवर की जगह इंसान की बली दे दी गयी।
CM उमीदवार बनने पर Bhagwant Mann के भाषण से भावुक हुए Kejriwal,देखें Video
आंध्र प्रदेश के चित्तूर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वलसापल्ले के एक मंदिर में संक्रांति के अवसर पर बलि देने की पंरपरा है और इस बार भी इस तरह का आयोजन किया जा रहा था। लेकिन इस दौरान ऐसा हादसा हुआ जिसमें इंसान की बलि चढ़ गयी।
भारी बारिश का अलर्ट: 21 जनवरी को होगी बारिश, किसानों के लिए बनेगी आफत
इस घटना के दौरान 35 वर्षीय सुरेश ने बलि देने के लिए बकरे को पकड़ रखा था, तभी शराब के नशे में धुत बलि चढ़ाने वाले शख्स ने बकरे की जगह सुरेश की गर्दन काट दी। सुरेश को अस्पताल लेकर गया तो उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस ने बलि चढ़ाने वाले आरोपी चलापथी को गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है कि इन दोनों की पुरानी लड़ाई तो नहीं है। इस घटना के बाद लोगों ने इस परंपरा को बदं करने की मांग भी उठा रहे हैं। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ज्यादा नशे में होने के कारण बकरे की गर्दन की जगह उसको पकड़ने वाले शख्स की गर्दन कट गयी।





