मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

अंकिता पर था अवैध संबंध बनाने का दबाव, बीजेपी नेता के बेटे का अय्याशी भरा रिसॉर्ट

प्रकाशित: Sep 24, 2022 18:23रिपोर्ट: Navtej TV

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शुक्रवार आधी रात को रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट को बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने सभी रिज़ार्ट की जांच के आदेश दिये हैं। इस बीच शनिवार सुबह अन्किता का शव भी नहर से बरामद कर लिया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर आरोपी पुलकित के ऋषिकेश स्थित रिजॉर्ट को शुक्रवार आधी रात पौड़ी जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। उन्होने इसके अलावा, उत्तराखंड के समस्त रिज़ार्ट की जाँच करने के निर्देश ज़लिाधिकारियों को दिए हैं। साथ ही साथ निर्देश दिए हैं कि जो रिज़ार्ट अवैध बने हैं या अवैधानिक रूप से संचालित हैं, उनके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रदेश भर में स्थित होटल/रिज़ार्ट/गेस्ट हाउस आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जाए। शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाए। धामी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि शनिवार प्रात: काल अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से त्वरित जांच के भी आदेश दे दिए हैं।

माँ के अवैध संबंध से बेटी नाराज़ तो बेटी के बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

बता दें की अंकिता भंडारी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट से लापता हुई थी। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान चिल्ला पावर हाउस से एक युवती का शव बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया। शिनाख्त के लिए अंकिता भंडारी के परिजनों को सूचित कराया गया। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। बतादें कि पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे मामले में खुलासा रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता से पूछताछ के आधार पर किया गया. पुलकित हरिद्वार के BJP नेता विनोद आर्य का बेटा है. विनोद आर्य उत्तराखंड की बीजेपी सरकार में दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री रह चुके हैं.

पौड़ी पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश-चिल्ला मोटर मार्ग पर गंगा भोगपुर क्षेत्र में पुलकित आर्य का एक रिजॉर्ट है. इसी रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी.जाँच के दौरान यह बात भी सामने आई की रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य का रवैया कस्टमर्स के साथ भी सही नहीं था। सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट से पता चला है कि वह अपने रिजॉर्ट को 5 स्टार रिव्यू देने के लिए कस्टमर्स को मजबूर करता था।


एक कस्टमर के मुताबिक, ''रिजॉर्ट के मालिक का रवैया अच्छा नहीं था। वह लोगों को जबरन रिजॉर्ट को 5 स्टार गूगल रेटिंग देने के लिए बाध्य करता है। अगर कोई निगेटिव रिव्यू हो तो वह उसे स्वीकार नहीं करता। अगर आप रिजॉर्ट में रहते हो तो आपको लगेगा जैसे आप पता नहीं कहां फंस गए। साथ ही इसके फोटो भी नकली दिखाए जाते हैं। जबकि असलियत में रिजॉर्ट बिल्कुल अलग-सा है। फोटो में जितना अच्छा लगता है, उतना है नहीं।'' जबकि रिजॉर्ट मालिक ने कस्टमर के आरोपों पर कहा, ''हेलो रीडर्स, ये लोग चोर थे जो हमारे रिजॉर्ट में ठहरे थे.

ये लोग बिना बिल चुकाए और रिजॉर्ट से महंगी चीजें चुराकर भाग गए थे. ये लोग करीब 18 से 20 की संख्या में हमारे रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे. लेकिन जब ये लोग बिना बिल चुकाए और सामान चोरी करके भाग रहे थे तो हमने इनका पीछा किया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.बरहाल जाँच जारी है और हो सकता भविष्य में और भी बातें सामने आए इस तरह के रिसोर्टस को लेकर आप की क्या राय है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम तो ये ही सलहा देंगे की अगर आप किसी भी होटल या रिसोर्ट में रुकने जा रहे है तो पूरी तरह से जाँच परख कर ही रुकें