दुमका पार्ट 2ः दिल्ली में बीच सड़क पर लड़की को मारी गोली
इन दिनों देश भर में अंकिता को न्याय दिलाने की मांग हो रही है तो इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में भी झारखंड के दुमका जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना में भी प्रेम प्रसंग का मामला देखने को मिला है जिसके कारण नाराज लड़के ने लड़की को बीच बाजार गोली मार दी और इस घटना को अंजाम देने में उसके दोस्तों ने भी उसका साथ दिया।
Sachin Pilot ने बताया Ashok Gehlot Congress के अध्यक्ष बनेंगे या नहीं!
आरोपी का नाम अमानत अली है जो एक स्कूली छात्रा से बातचीत करता था। लेकिन कुद दिन पहले लड़की ने उससे बातचीत बंद कर दी तो गुस्सा हो गया। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे खत्म करने का फैसला किया। पीड़िता के पिता ने बताया कि जब उसकी बेटी को गोली मार रहे थे तो देखने वाले वीडियो बना रहे थे। अगर उस समय लोग वीडियो की जगह उसे बचाने का प्रयास करते तो आरोपी भाग जाते।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो यूपी के मेरठ का रहने वाला है। मुख्य आरोपी ने बताया कि वह छात्रा के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से बात करता था लेकिन कुछ दिन पहले उसने बात करना बंद कर दिया था। इसके कारण वह बहुत ज्यादा दुखी हो गया और उसने इस घटना को अंजाम दिया।





