मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

विक्की की दुल्हनियां बनी सुशांत सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड, देखें तस्वीरें

प्रकाशित: Dec 14, 2021 13:03रिपोर्ट: Navtej TV

सुशांत सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज विक्की जैन से शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इस शादी को लेकर उनके फैंस बहुत ज्यादा उनकी तस्वीरों को पंसद कर रहे हैं।

​​​​​​​

12 दिसंबर को अंकिता और विक्की की इंगेजमेंट हुई थी और आज मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में सात फेरे लेंगे।


इस शादी को लेकर बहुत तैयारी की गयी थी और बीती रात को कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें कई स्टार शामिल हुए थे। इसमें अर्जुन बिजलानी, एकता कपूर, महेश शेट्टी, रोहिणी अय्यर, अमृता खानविलकर और कंगना ने भी हिस्सा​ लिया था।


शादी होटल ग्रैंड हयात में होगी और रिसेप्शन पार्टी भी होगी।


विक्की बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं और 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरों के अनुसार बताजा जाता है कि विक्की से पहले अंकिता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं।


सुशांत से ब्रेकअप होने के बाद विक्की ने अंकिता को डिप्रेशन से बाहर निकालने में मदद की और इस दौरान दोनों को प्यार हो गया।

13 दिसंबर की रात को संगीत सेरिमनी का आयोजन हुआ जिसमें कंगना रनौत भी पहुंची थीं।