मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

28 साल छोटी लड़की को दिल दे बैठा ये क्रिकेटर, शादी ​के बाद किया सरेआम KISS

प्रकाशित: May 02, 2022 23:51रिपोर्ट: Navtej TV

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल ने अपनी उम्र से लगभग 28 साल छोटी बुलबुल साहा के साथ शादी ​कर ली है। इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है और कई दिग्गज क्रिकेटर उनको शादी की बंधाइयां दे रहे हैं। 66 साल के अरुण लाल ने अपने से 28 साल छोटी बुलबुल साहा के साथ कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम में जिंदगी भर साथ रहने की कसम खाई है।

दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं इस शादी में कई पूर्व खिलाड़ी भी पहुंचे थे। शादी की रस्में पूरी होने के बाद अरुण लाल ने अपनी जीवनसाथी बुलबुल को KISS भी किया है।


अरुण की नई वाइफ एक स्कूल टीचर हैं, जो स्कूल में पढ़ाती हैं। अरुण की पहली पत्नी रीना से तलाक हो चुका है और रीना की तबीयत खराब होने के कारण पत्नी की मर्जी के बाद दूसरी शादी करने का फैसला किया है।