मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

ओवैसी ने पीएम मोदी के आवास पर कब्जा करने की भविष्यवाणी!

प्रकाशित: Aug 01, 2022 20:02रिपोर्ट: Navtej TV

असद्दुदीन ओवैसी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि पीएम मोदी लोकतंत्र में विश्वास खो चुके हैं। अगर ऐसा ही आगे चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब भारत में श्रीलंका जैसे हालात हो जाएंगे। ओवैसी ने राजधानी जयपुर में टॉक जर्नलिज्म के आखिरी सेशन में कहा बेरोजगारी से देश के युवाओं में असंतोष फैल रहा है और देश में हिंसा का माहौल बना हुआ है।

युवती ने सहेली की ‘धंधे वाली नाम से बनाई Fake Id और फिर हुआ ये कांड!

देश के वर्तमान हालातों को देखकर लगता है भारत के हालात भी श्रीलंका जैसे हो जाएंगे। भारत में भी लोग प्रधानमंत्री के आवास पर उसी तरह घुस जाएंगे जैसे श्रीलंका के राष्ट्रपति के आवास में घुस गए थे। भारत में राजनीती के कारण सिर्फ मुसलमानों को ही टारगेट किया जाता है।


ओवैसी ने कहा कि उन्हें इंद्रेश कुमार से देशभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए और उदयपुर की घटना के लिए ओवैसी ने गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहराया। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी राजस्थान में चुनाव लड़ेगी और उनको ऐसा करने से कोई नहीं रोक सकता। ओवैसी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पर जमकर निशाना साधा है।