मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

एशिया कपः पाकिस्तान और अफगानी खिलाड़ी आपस में भिड़े, दर्शकों में चले लात घूंसे

प्रकाशित: Sep 08, 2022 18:07रिपोर्ट: Navtej TV

एशिया कप 2022 सीजन के सुपर-4 स्टेज में पाकिस्तान ने अंतिम ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट से मैच जीत लिया। अफगानिस्तान को एक विकेट से हार मिली तो खिलाड़ियों की आंखों में से आंसु आने लग गए अैर दर्शकों हार पर गुस्सा हो गया। अंतिम ओवर में पाकिस्तान को 11 रनों की जरूरत थी तो अफगानी गेंदबाजों ने मैच बचाने का प्रयास किया लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

महाकाल के बिना दर्शन किए लौटे Ranbir और Alia, लोगों ने किया विरोध! bollywood news today

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले में एक समय ऐसा भी आया जब खिलाड़ियों के बीच मारपीट की नौबत तक आ गई। एक बार तो पाकिस्तानी प्लेयर आसिफ अली ने तो अफगानी बॉलर को मारने के लिए बैट को जोर से प्रहार किया। जीत के बाद पाकिस्तानी फैन्स का स्टेडियम में उत्पात देखने को मिला और हार से भड़के अफगानियों ने पाकिस्तानी दर्शकों की कुर्सियों से पीटाई कर दी।


अफगानी गेंदबाज फरीद अहमद की चौथी बॉल पर आसिफ अली ने छक्का जड़ दिया और इसके बाद अगली गेंद पर भी छक्का लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। इसके बाद अफगान बॉलर ने खुशी के मारे जश्न मनाया तो आसिफ अली भड़क गए। इसके बाद आसिफ ने हाथ से फरीद को दूर हटाते हुए उन्हें मारने के लिए अपना बल्ला तक उठा लिया। इसके बाद अंपायर और अन्य खिलाड़ियों ने बीच में आकर बचाव किया। पाकिस्तान ने जीतकर टीम इंडिया और अफगानिस्तान को एशिया कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।