मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

विराट के तूफान में उड़ गया अफगानिस्तान, 3 साल बाद निकला शतक

प्रकाशित: Sep 09, 2022 18:06रिपोर्ट: Navtej TV

एशिया कप की दोड़ से बाहर हो चुकी टीम इंडिया ने अंतिम मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रनों से जीत हासिल करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की सलामी जोड़ी विराट और राहुल ने ऐसा धमाल मचाया कि गेंद स्टेडियम के अंदर कम और बहार ज्यादा नजर आने लगी।भारत ने अपने आखिरी सुपर.4 मुकाबले में अफगानिस्तान को 101 रन से हराकर नया इतिहास रच दिया।

इस मैच का सबसे यादगार पल विराट कोहली का 71वां इंटरनेशनल शतक था जिसके लिए विराट 3 साल से तहस रहे थे। कोहली ने करीब 3 साल यानी 1020 दिन बाद शतक जड़ा है और यह उनके टी.20 इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला शतक भी है। विराट ने 122 रन बनाने के लिए सिर्फ 61 गेंदों का सामना किया जिसमें उनके बल्ले से 12 चौके और 6 छक्के निकले। भारत ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके जवाब में
जवाब में अफगानिस्तान की टीम 111 रन ही बना सकी।

कर्त्तव्य पथ पर Kangana ये क्या बोल गई! Statement on Bose and Sawarkar

अपने करियर का 70वां शतक जमाया तो लगा कोहली अपनी लय में लौट चुके है। यह उनका टी.20 इंटरनेशनल में पहला शतक है जो सही समय पर आया है। विराट कोहली अब सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक जमाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी पर आ गए हैं। दोनों के नाम 71 शतक हैं लेकिन 100 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर है।


भारतः केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर और आर अश्विन
अफगानिस्तानः हजरतउल्लाह जजई, रहमानउल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, करीम जन्नत, नजीबउल्लाह जदरान, मोहम्मद नबी, अजमतउल्लह ओमरजाई, राशिद खान, मजीब उर रहमान, फरीद अहमद और फजलहक फारुकी