मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

एशिया कप में ​टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन, ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा नया इतिहास

प्रकाशित: Jun 01, 2022 22:46रिपोर्ट: Navtej TV

भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप 2022 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया है। इस मैच में भारत ने जापान को 1-0 से मात देकर यह मुकाबला जीता है। भारत की ओर से मैच का एक गोल राज कुमार पाल ने किया था। वहीं गोल्ड मेडल के लिए कोरिया और मलेशिया के बीच टक्कर होगी।

मैं मर जाऊं कहने के अगले ही पल थम गई KK की सांसे!,VIDEO

यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफायर टूर्नामेंट है। भारतीय टीम मेजबान होने के कारण विश्व कप के लिए पहले ही क्वालिफाई कर लिया है। भारत का लीग मुकाबलों में जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया के साथ ग्रुप—ए में जगह मिली थी। मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश को ग्रुप-बी में थी।

इस मैच की कप्तानी बीरेंद्र लाकड़ा ने संभाली थी और पूर्व कप्तान सरदार सिंह कोच की भूमिका में दिखे। एशिया कप का पिछला सीजन 2017 में खेला गया था जिसमें टीम ने मलेशिया को हराकर तीसरी बार खिताब जीता था। लेकिन इस बार भारतीय टीम खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाई।